फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट प्रकरण: कुशीनगर पहुंची एनआईए टीम, गिरोह और इनसे जुड़े लोगों से जुटाई जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

तमकुहीराज कस्बे के सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू समेत दस लोगों को पुलिस ने जाली नोट, नेपाली करेंसी, अवैध असलहा और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रफी खान के गैंग के एक गुर्गे को बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी जाली नोट बरामद हुए थे। जाली नोट और विदेशी मुद्रा मिलने की वजह से मामले में एनआईए भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर पडरौना में जाली नोट के साथ 11 लोगों की गिरफ्तारी और इस मामले के विदेश कनेक्शन मिलने के बाद शनिवार को एनआईए की टीम कुशीनगर पहुंची। तमकुहीराज कस्बे में लोगों से पूृछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों से भी गिरोह के संबंध में टीम ने इनपुट लिया। पिछले दिनों एटीएस की टीम स्थानीय पुलिस और तमकुहीराज कस्बे में लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


तमकुहीराज कस्बे के सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू समेत दस लोगों को पुलिस ने जाली नोट, नेपाली करेंसी, अवैध असलहा और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रफी खान के गैंग के एक गुर्गे को बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी जाली नोट बरामद हुए थे। मामला नेपाल से जुड़ा होने और कई गैर कानूनी गतिविधियों में आरोपियों के शामिल होने के संकेत मिलने के बाद एटीएस और एनआईए की टीम सक्रिय हो गई।

पुलिस से कार्रवाई की पूरी जानकारी लेने और दो दिन तक छानबीन के बाद शुक्रवार को एटीएस की तीन सदस्यीय टीम वापस गई। शनिवार को एनआईए की टीम पहुंची। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरी कार्रवाई की जानकारी जांच एजेंसियों को सौंप दी गई है। एजेंसियां अपने स्तर से जांच कर रही हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें