पिपराघाट। सेवरही क्षेत्र में जगदीशपुर बसही देवी मंदिर व राजपुर बगहा बैराठ वाली माता मंदिर में रामनवमी मेले को लेकर दुकानें सज गई हैं। इसमें बसही देवी मंदिर में शुक्रवार को काफी भीड़ होगी। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। ग्राम प्रधान रामनरेश कुशवाहा ने बताया कि बसही देवी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। वहीं, ग्राम प्रधान केदारनाथ यादव ने बताया कि बैराट वाली माता में श्रद्धा व सच्चे मन से पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की हर मन्नत पूरी होती है। संवाद