पटहेरवा। न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कुशीनगर न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दी है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी विजय कुमार निवासी लबनिया के खिलाफ पत्नी ने भरण पोषण को लेकर केस किया था कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी द्वारा पत्नी को भरण पोषण का पैसा ई-कोर्ट में जमा नहीं किया गया, जिसको लेकर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था।पुलिस ने वारंटी को उसके गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट पहुंचा दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।