फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इएमओ के कमरे में लटका मिला ताला, फर्श पर बैठे थे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में फर्श पर बैठी महिलाए।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
इएमओ के कमरे में लटका मिला ताला, फर्श पर बैठे थे मरीज
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में नहीं सुधरी व्यवस्था, मरीजों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में छह कर्मियों की सेवा समाप्ति के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शुक्रवार को कई मरीज फर्श पर बैठे नजर आएं। वहीं इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) के कार्यालय में ताला लटका मिला।
शुक्रवार को सर्जिकल वार्ड के शौचालय में भी ताला लगा हुआ था। बलगम की जांच कराने के लिए वृद्ध फर्श पर बैठे मिले। खून की जांच कराने के लिए गंभीर मरीज कक्ष के बाहर चादर बिछाकर लेटे हुए थे, उनके साथ तीमारदार अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अन्य जगहों पर भी मरीज फर्श पर बैठे नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक मरीज फर्श पर पड़ा हुआ था। फर्श पर गिरे खून को कुत्ता चाट रहा था। इस मामले में एडीएम देवी दयाल ने जांच कर डीएम को रिपोर्ट दी। इसके बाद छह कर्मचारियों को डीएम ने तत्काल सेवामुक्त कर दिया। दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें