फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओपीडी में पहुंच रहे आई फ्लू के मरीज, कम पड़ रही दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक दे रहे काला चश्मा लगाने और आंख को बर्फ से सेंकने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 100 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। इलाज के साथ डॉक्टर सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों पर पर्याप्त दवाएं भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी के ओपीडी में इन दिनों आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी नेत्र परीक्षण अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि सीएचसी पर ओपीडी में करीब 150 मरीज आई फ्लू के देखे जा रहे हैं। आई ड्रॉप और एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। यह एक ऐसा संक्रमण है, जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैल रहा है। आंखों को ठंडे पानी से धोने के साथ बर्फ से सेंकने की सलाह दी जा रही है। सफाई के साथ-साथ धूप में निकलने पर काले चश्मे का इस्तेमाल करने पर डॉक्टर जोर दे रहे हैं। अस्पताल से सिर्फ एक आई ड्राॅप मिल रहा है। बाकी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें