फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवर ब्रिज स्वीकृत होने पर जताई खुशी

Thu, 07 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। हाईवे स्थित पटहेरिया चौराहे पर 33.28 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज बनेगा। एनएचआई की तरफ से धन स्वीकृति हो गया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

पटहेरिया चौराहे पर हर दिन हो रहीं दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को मांगपत्र दिया था। देवरिया सांसद ने केंद्रीय सड़क व परिवहन नितिन गडकरी से मिलकर कर ओवर ब्रिज का निर्माण कराने की पहल की। सांसद की पहल पर मंत्रालय ने स्वीकृति देते हुए धन की मंजूरी दी है। इस दौरान श्रीनिवास राय, अलमेश तिवारी, रवींद्र सिंह, हरेंद्र तिवारी, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें