फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्यपाल के हाथों उपाधि मिलने पर जताई खुशी

Sat, 31 Aug 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर की मुन्ना कॉलोनी निवासी पूजा मिश्र को पीएचडी की उपाधि दी। उपाधि पाने के बाद उनका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के हाथों उपाधि पाकर जीवन भर पढ़ाई में किया गया परिश्रम सफल हो गया।
विज्ञापन

नगर के मुन्ना कॉलोनी निवासी योगेंद्र मिश्र व कुश्मावती देवी की बेटी पूजा देवरिया जिले के बलटिकरा स्थित कृषक इंटर कॉलेज में बतौर हिंदी प्रवक्ता तैनात हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के हाथों उपाधि मिलने पर जितनी प्रसन्नता मिली उतनी प्रसन्नता नौकरी पाने पर नहीं मिली थी। पढ़ाई के लिए जीवन भर किया गया परिश्रम सफल हो गया। उनकी इस उपलब्धि पर विपिन उपाध्याय आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें