तमकुहीराज। कस्बे के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के समीप वेल्डिंग की दुकान में टैंकर मरम्मत के दौरान हुए विस्फोट में मिस्त्री सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ओवरब्रिज चौराहे के समीप सर्विस लेन के किनारे आयरन वेल्डिंग की दुकान है। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के तूफानी शर्मा (32) व पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी गुड्डू (35) करीब आठ सौ लीटर क्षमता के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टंकी में विस्फोट हो गया। इसके कारण तूफानी शर्मा व गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद