मूल्यांकन कमेटी को पूरा हो चुके निर्माण कार्यो की दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यों के प्रति की समीक्षा की गई। इसमें निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए यूपीपीसीएल सेे स्पष्टीकरण तलब किया गया। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मूल्यांकन कमेटी को दो दिन के भीतर देने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने समीक्षा के दौरान हाटा सीएचसी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसमें अब तक के कार्यों में प्रगति नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल से स्पष्टीकरण तलब करने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। नौरंगिया कस्तूरबा विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने पूर्ण हो चुके कार्यों का मूल्यांकन कमेटी को रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीडीओ ने यूपीसीडा को की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्य, विद्युत कनेक्शन, नगर पालिका पडरौना में निर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, आवासीय भवन खड्डा, तहसील भवन खड्डा, पुलिस आवास भवन कुशीनगर और सेतु निगम की तरफ से कराई जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर जांच करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
सीडीओ ने चेताया कि लक्ष्य के अनुरूप समय से सभी कार्य को पूर्ण होने चाहिए। इसमे किसी भी तरह की लापवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।