पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की मौजूदगी में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बैठक में संस्थागत प्रसव, बच्चों के डिप्थीरिया टीकाकरण, गर्भवती माताओ की जांच, आशाओं के होम विजिट, मंत्रा और ई कवच एप पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की जानकारी ली। इसमें एएनसी पंजीकरण में पडरौना की स्थिति खराब मिलने पर उन्हें लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक से 10 नवंबर तक डिप्थीरिया टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों में कैंप लगाने कर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्य में सभी सहयोग करें। बैठक में बिना तैयारी के आने पर पडरौना और दुदही के एमओआईसी को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्यकर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।