कसया। रोटरी क्लब की तरफ से रविवार को वीर अब्दुल हमीदनगर, भलुही मदारी पट्टी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें जरूरतमंद लोगों को मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए उन्हें मच्छरदानी दी गई।
क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि बदलता इस मौसम में मच्छर जनित रोग तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे समय में मच्छरदानी एक प्रभावी साधन है, जो लोगों को इन रोगों से बचाव करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। सचिव अजय सिंह ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, अखिलेश शर्मा, अमित श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह, विजय कृष्ण द्विवेदी, इम्तियाज आलम, अरुण कुमार मौर्य, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल आदि मौजूद रहे।