लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लालाछपरा के भटवलिया टोले में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की तरफ से जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी देकर उससे बचाव के उपाय बताए गए।
सहायक तकनीकी प्रबंधक मार्कंडेय तिवारी ने कहा कि जापानी इंसफ्लाइटिस, एक्यूट इंसफ्लाइटिस सिंड्रोम जानलेवा बीमारी है। घर और उसके आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। कृषि रक्षा अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि चूहे और छछूंदर से लेप्टोपायरेसिस, आरबीएफ, एलसीएमवी आदि बीमारियों होने की आशंका रहती है। ये बीमारियां एईएस की तरह जानलेवा हैं। इन बीमारियों का फैलाव मार्च से अक्तूबर तक तीव्र होता है।
इस दौरान लालती देवी, माधुरी देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, नीता, लीलावती देवी, पलकधारी, मुन्नी देवी, धीरा देवी, आशा देवी, चन्दन कुमार आदि मौजूद रहे।