फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पढ़ाई में कमजोर होने का आरोप लगाकर स्कूल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों का नामांकन निरस्त कर अभिभावकों को थमाई टीसी
विज्ञापन


- कॉलेज प्रशासन से परेशान अभिभावकों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। संत पुष्पा इंटर कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटर के सौ से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई में कमजोर बताकर उनका नामांकन निरस्त कर उन्हें टीसी थमा दी। कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि उनके बच्चे कक्षा नर्सरी से अब तक इसी विद्यालय में पढ़े हैं। विद्यालय में करीब दस वर्ष तक पढ़ाई करने के बाद भी वो कमजोर कैसे हो गए। कुछ अभिभावकों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों को पढ़ाई में कमजोर बताकर संत पुष्पा इंटर काॅलेज ढाढ़ा ने विद्यालय में हाईस्कूल और इंटर के नामांकित 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का नाम काट दिया है। जिन विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं, उनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं कक्षा नर्सरी से ही इस विद्यालय में पढ़ाई करते आ रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के इस रवैये से छात्र परेशान हैं। अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कक्षा दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों का नामांकन दूसरे विद्यालय में नहीं हो पाएगा, जिससे उनका चल रहा शैक्षिक सत्र बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन



000000

11 वर्ष पहले बेटे प्रतीक यादव का इस विद्यालय में कक्षा एलकेजी में नामांकन कराया था। इस वर्ष वह विद्यालय में 12वीं का छात्र है। बुधवार को उनका नामांकन निरस्त कर टीसी दे दी गई। विद्यालय के शिक्षकों से इसके बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आपका बेटा पढ़ने में कमजोर है। इसलिए अब वह इस स्कूल में नहीं पढ़ सकता है। महंगी फीस लेकर काॅपी किताब तक सब स्कूल के अनुसार उपलब्ध कराई, तो दस वर्षों तक स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता क्या थी, कि छात्र कमजोर रह गए।

- विजय प्रताप यादव, अभिभावक।

00000000

संत पुष्पा स्कूल में बेटा राजनाथ कक्षा एक से ही पढ़ाई कर रहा है। इस वर्ष वह 10वीं बोर्ड की परीक्षा देगा। बुधवार को विद्यालय ने पढ़ाई में कमजोर होने की बात कहकर उसका नामांकन निरस्त कर दिया है। महंगी शुल्क और किताबें लेने के बाद भी यदि छात्र कमजोर है, तो विद्यालय की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।


- सुरेश गुप्ता, अभिभावक।

0000000

बेटा धनंजय कक्षा-छह से ही संत पुष्पा इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। इस वर्ष 11वीं में है। विद्यालय ने बुधवार को उनका नाम काट दिया। स्कूल के इस निर्णय से वह अवसाद में आ गया है। उसकी तबीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


- पप्पू गुप्ता, अभिभावक।

0000000

बेटा उदय का 8वीं कक्षा में नामांकन के लिए स्कूल की टेस्ट परीक्षा पास की थी। उसके बाद उसका नामांकन विद्यालय में हुआ था। अब नौवीं में आने के बाद बेटे काे कमजोर बताकर नामांकन रद्द कर दिया गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। स्कूल की तरफ से कोई नोटिस या शिकायत कभी नहीं मिली। इसके बावजूद अचानक ऐसा निर्णय लेकर बच्चों के भविष्य के साथ विद्यालय खिलवाड़ कर रहा है।

- रविंद्र, अभिभावक।


0000000


अभिभावकों की तरफ से विद्यालय पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। बहुत विद्यार्थियों ने स्वयं विद्यालय छोड़ा है।

- राममिलन, व्यवस्थापक, संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा।

0000000

इस तरह की शिकायत अभी कार्यालय को नहीं मिली है। यदि अभिभावकों की तरफ से शिकायतें मिलती हैं, तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें