तमकुहीराज। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने शनिवार देर शाम लंबित मामलों की समीक्षा कर मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र के सेवरही व तरया सुजान थाने के लंबित मामलों के विवेचनाओ को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान सीओ तमकुहीराज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचना के दौरान किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। मामलों के विवेचक निर्धारित समय के भीतर लंबित मामलों के विवेचनाओं को पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। इसके अलावे आईजीआरएस से मिले शिकायती मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित हो। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता के बरतने के के अलावे जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाए। शिकायत को लेकर थाने आने वाले पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के अलावा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पर नियमित कार्य करने की जरूरत है। कहा कि लंबित मामलों की लागतार समीक्षा की जा रही है। इस लिए विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करे।