आबकारी टीम ने तुर्कवलिया गांव में छापेमारी कर अवैध क्रेजी रोमियो ब्रांड विदेशी शराब बरामद की।
- फोटो : KUSHINAGAR
आबकारी व पुलिस टीम ने 271 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कसया पुलिस व आबकारी टीम ने बुधवार को तुर्कवलिया गांव के पास से 271 पेटी
अवैध अंग्रेजी शराब (13008 शीशी ) व दो गाड़ी पकड़ी है। इस मामले में कसया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप और एसआई उमेश यादव की अगुवाई में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर तुर्कवलिया गांव के पास छापा मारकर एक चार पहिया गाड़ी में लदी 271 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 13008 शीशी) पकड़ी। पकड़े गए शराब की कीमत लगभग पांच लाख रूपये बताया जा रहा है। मौके से पुलिस ने शराब लदी गाड़ी के अलावा एक बाइक भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल रामजियावन, नितेश यादव तथा आबकारी विभाग के विजय कुमार सोनकर व आशुतोष पाठक भी शामिल थे।