शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदलकर 26 हजार रुपये निकाले
समउर बाजार। विकास खंड तमकुही के संविलियन विद्यालय करजहा में तैनात एक शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने 26,000 रुपये खाते से निकाल लिए हैं। पीड़ित शिक्षिका ने शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षिका पल्लवी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे आवश्यक कार्य के लिए फाजिलनगर कस्बा स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम से पैसा निकाले गई थी। वह एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास कीं, लेकिन पैसा नहीं निकला। उनके पीछे खड़ा एक युवक उनका एटीएम कार्ड लेकर प्रयास करने लगा, उसी समय युवक ने शिक्षिका का कार्ड बदल कर दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। शिक्षिका उसे अपना ही कार्ड समझकर रख लीं और अपने कमरे पर चली गईं। कुछ देर बाद उनके खाते से 26 हजार रुपये निकलने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। उन्होंने एटीएम कार्ड देखा तो वह दूसरे का था। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।