बोदरवार। स्थानीय बाजार स्थित एक विवाह भवन परिसर में प्रियदर्शी राही मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से पारंपरिक नृत्य, संगीत, नाटक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भजन गायक नंदू मिश्र ने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन से प्रतिभा निखरती है। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें अंजू, दिब्यानसी व अजय और गायन में ललन मलहा, राहुल, मनीष आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसमावती देवी व संचालन गणेश प्रसाद ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भोला भारती, मनीष कुमार, शैलेंद्र मिश्र, कुलदीप, अजय प्रताप सिंह, अयोध्या, चंद्रशेखर, रामेश्वर, गुड्डू आदि मौजूद रहे। संवाद