फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खोटही के पूर्व ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खोटही के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
रात में शादी समारोह से लौट रहे थे पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह सड़क जाम की, पुलिस अधिकारी पहुंचे
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाया
जिले का सबसे बड़ा गांव है खोटही
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/रामकोला (कुशीनगर)। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के एक पूर्व ग्राम प्रधान की रविवार की देर रात गले पर पीछे से धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह पूर्व प्रधान की हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सीओ, एसडीएम के बाद पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह भी दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे थे। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही के पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव (55) गांव के ही दूसरे टोले में रविवार की रात निमंत्रण में गए थे। देर रात वापस आते समय वह मनी ताल के बगल से गुजरी सड़क से घर आ रहे थे। कब्रिस्तान के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने उनके गले पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना जब गांव के अन्य टोलों के लोगों के अलावा परिजनों को हुई तो सनसनी फैल गई। जिसने जहां सुना, वहां से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गांव के अगल-बगल के लोग जानकारी होने पर पूर्व ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। वहां रामहरख की पत्नी लीलावती देवी, पुत्र संतोष यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, अनूप, बेटी प्रेमलता यादव और रंजना यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाएं भी रोती हुईं पहुंचीं। वे एक ही शब्द कह रही थीं कि उन अपराधियों को सजा मिले, जिन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या की है। लोगों का कहना था कि पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने व्यवहार और कार्यों से लोगों में अच्छी छवि बनाई थी। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन सभी अनभिज्ञता जता रहे थे।
पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की हत्या के विरोध में सुबह साढ़े सात बजे परिजनों और ग्रामीणों ने खोटही-केरवनिया मार्ग जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक सड़क जाम रखा। मौके पर सीओ खड्डा संदीप वर्मा सहित तीन थानों की पुलिस मौजूद थी। एसडीएम कप्तानगंज मोहम्मद जफर भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। दोपहर में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के समझाने तथा एसडीएम व सीओ को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर जाम समाप्त किया गया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक रामहरख के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। हत्या की अभी कोई खास वजह सामने नहीं आई है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें