फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यालय पर मनाई गई 78वीं जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वीं जयंती शनिवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा की।
कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व्यास ओझा, कांग्रेस नेता धनंजय सिंह पहलवान, मोहम्मद जहीरुद्दीन, स्वामीनाथ यादव, हीरा, सूरज, मनोज कुशवाहा, उस्मान अंसारी सहित कई लोगों की मौजूदगी में जयंती मनाई गई। व्यास ओझा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। युवाओं के चहेते और युवा भारत का सपना देखने वाले राजीव गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान असलम अंसारी, मंटू प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती शनिवार को सेवरही में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल देश को एक नई दिशा दी, बल्कि संचार क्रांति को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, पूर्वांचल व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष पप्पू जायसवाल, सचिन वर्मा, रेयाज हाशमी, संजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें