कसया। थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर में रविवार को थाईलैंड के राजा महावजीरालोंगकान बॉडिंगड्रादेबायावारंगकुन रामा 10 का 72 वां जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। थाई श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर व दोपहर में थाई मोनास्ट्री के पूजा हाल में राजा की दीर्घायु के लिए पूजा की। शाम को कुशीनगर स्थित समस्त बुद्ध मंदिरों के भिक्षुओं ने थाई मंदिर में पूजा की। थाई क्लिनिक से मरीजों को तीन दिन तक निशुल्क दवाओं का वितरण प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने थाई राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रा सोंगक्रान ने किया। अतिथियों का स्वागत थाई क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डा बीएन सिंह व संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सभासद पीएन सिंह, अम्बिकेश त्रिपाठी, सूरज यादव, रंजना सिंह, विवेक, राजेश सिंह, भारतेंदु भूषण, सीमा सिंह, शारदा, असित बरुआ, राम नगीना, ध्रुव सिंह, आदि मौजूद रहे।