फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

स्वर्गीय वशिष्ठ शुक्ल की स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के समर फील्ड स्कूल परिसर में विद्यालय के संरक्षक रहे स्वर्गीय वशिष्ठ शुक्ल का स्मृति दिवस मनाया। इसमें कैंसर विषय पर स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जीवन शैली और खानपान में बदलाव करना होगा। इसके बाद उन्होंने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रहे कृष्णकांत शुक्ल व कुमारी कीर्ति पांडेय, द्वितीय स्थान पाने वाली अंशिका यादव, पुष्पा चौहान व अंशु यादव और तृतीय स्थान पाने वाले राकेश शर्मा व अंजलि यादव के अलावा स्कूल के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को डॉ. रामनरेश दूबे, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लल्लन मिश्र, डॉ. अश्विनी पांडेय, डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज शर्मा सारस्वत, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, बाॅलकुंवर दूबे, राघवेश शुक्ल, मदनपाल नाथ त्रिपाठी, सिद्धेश्वर शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

अंत में सभी लोगों ने स्वर्गीय वशिष्ठ शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य यशपाल कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अनूप मिश्र, राजेश शुक्ल, सत्यव्रत शुक्ल, अशोक शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें