मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय में बुधवार को शार्ट सर्किट से भारी नुकसान हुआ है। कार्यालय में लगे दो कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, एक स्टेपलाइजर, दो यूपीएस, दो लैपटॉप चार्जर जल जाने के कारण सरकारी ठप हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि अचानक बिजली आते ही सभी उपकरण जल गए। तेज आवाज होने के कारण कार्यालय धुआं से भर गया और अफरातफरी मच गई। संवाद