कसया। नगरपालिका कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार अंकिता शुक्ला ने शनिवार को संभाल लिया। इसके पहले वह देवरिया नगर पालिका में ईओ थीं। नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल व इनके प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने उनका स्वागत किया। ईओ ने कहा कि नगर क्षेत्र का विकास प्राथमिकता होगी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, श्रवण तिवारी, मुस्तफा, समरजीत, आशीष जायसवाल, संजय चौधरी आदि सहित समस्त पालिका कर्मी मौजूद रहे।