फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रस्ट की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच शुरू

Thu, 20 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरावर सिवान में एक ट्रस्ट की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच बुधवार को सदर एसडीएम ने की। इसके लिए एक हियुवा नेता ने सीएम से मिलकर शिकायत की थी। जांच शुरू होने के बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों खलबली मची हुई है।
बीते सप्ताह में हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमन यादव ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर पिपरा वर सिवान गांव के लालचंद छपरा टोले स्थित गौरी-गणेश के नाम से मौजूद करीब बीस एकड़ ट्रस्ट की भूमि पर एक वर्ग विशेष द्वारा घर बनाने और उसपर खेती कर अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम और फोर्स के साथ पहुंचे पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह और नायब तहसीलदार विकास दत्त त्रिपाठी ने कब्जा किए लोगों से भूमि संबंधित जानकारी ली। लोगों ने भूमि खरीद कर बसने की बात बताई। राजस्व टीम गांव के लोगाें के बयान दर्ज कर उपलब्ध अभिलेख को अपने साथ ले गई।
एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान व कुछ अन्य लोगों ने शासन से शिकायत की थी। उसकी जांच की गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें