फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेक्नीशियन को नोटिस जारी कर जांच के लिए टीम गठित

Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के नाम की फर्म से बोरिंग का मैटेरियल उपलब्ध कराने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक कार्यालय में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए टीम गठित हुई है। उन पर बोरिंग के नाम पर रुपये लेने, मानकविहीन बोरिंग कराने के साथ मजदूरी भी लाभार्थी से लेने और पत्नी के नाम से फर्म बनाकर भुगतान लेने का आरोप है।
ब्लॉक कार्यालय में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन की तरफ से बीते फ़रवरी माह में बोरिंग के नाम पर किसानों से पैसा लेने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में ब्लॉक स्तर पर कुछ जिमेदारों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था।
विज्ञापन

अब कुछ बिचौलियों के माध्यम से बोरिंग कराने के नाम पर किसानों से 1,000 से लेकर 1,500 रुपये शुल्क की वसूली कराने लगे। कुछ किसानों ने इसकी जानकारी भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी को शपथ पत्र के साथ दी। 17 मई को किसान दिवस में जिलाध्यक्ष ने डीएम से इस मामले की शिकायत कर जांच की मांग की। डीएम के आदेश पर जेई की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच टीम गठित हुई। बीते 21 जून को क्षेत्र पंचायत की बैठक में वैद्यनाथ तिवारी ने बोरिंग टेक्नीशियन पर 18 मीटर गहरा बोरिंग कराकर फार्मेट में 21 मीटर दिखाकर किसानों का हस्ताक्षर कराने और बोरिंग की मजदूरी लाभार्थियों से लेने का आरोप लगाया था।
टेक्नीशियन का पत्नी के नाम से फर्म बनाकर उसी से बोरिंग मटेरियल उपलब्ध कराने, उसी फर्म में भुगतान लेने, ब्लाॅक के गोदाम की जगह गांव के पंचायत भवन को स्टोर रूम बनाने, उसमें बगैर आईएसआई मार्क के पाइप की आपूर्ति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में कराए गए सभी बोरिंगों की बीडीओ से शिक़ायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




उनके खिलाफ किसानों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में आरोप की पुष्टि हो चुकी है। ब्लाॅक स्तर पर शिकायत मिलने के बाद हमने टेक्नीशियन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ जांच के लिए जेई आरईडी की अध्यक्षता में टीम गठित की है। रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- उषा पाल, बीडीओ, नेबुआ नौरंगिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें