फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मोतीचक क्षेत्र के बेदूपार गांव में शनिवार को तेलगांवा से भगवानपुर तक जाने वाली ड्रेन पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

बेदूपार गांव के विजय प्रताप सिंह ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर ड्रेन की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग और हाटा तहसील की राजस्व टीम ने शनिवार को ड्रेन का सीमांकन कर वहां हुए अतिक्रमण को हटवा दिया।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेदूपार से तेलगांवा तक ड्रेन पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। बजट के अभाव में अभी खुदाई नहीं हो पा रही है। बजट आते इसकी खुदाई भी होगी। इस दौरान अवर अभियंता संतोष यादव, जिलेदार राकेश सोनकर, कानूनगो कमला प्रसाद चौहान, लेखपाल हरिशंकर सिंह, डेबा प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, राकेश लाल श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल संजय सिंह, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें