फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंचाई विभाग की जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण रोकने गए जिलेदार व सींचपाल को दबंगों ने दौड़ाया

Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए खड्डा एसडीएम ने पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सिंचाई विभाग की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कार्य को रोकने गए जिलेदार व सींचपाल को दबंगों ने मारपीट की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद जिलेदार ने खड्डा एसडीएम, बाढ़ खंड अभियंता और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के जिलेदार रमापति दुबे की तरफ से खड्डा एसडीएम व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव स्थित सिंचाई विभाग की जमीन (राजस्व अभिलेख में दर्ज) पर गांव के रामबेलास यादव, संजय यादव, फूलबदन यादव पक्का निर्माण कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिलेदार अपने सींचपाल के साथ पहुंचकर कार्य कराने से मना किए। इससे नाराज तीनों आरोपी गोलबंद होकर धारदार हथियार व लाठी-डंडा के साथ मारने की नीयत से दौड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है। पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें