फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सार्वजनिक भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 26 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

पडरौना। प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में चकमार्ग, सार्वजनिक भूमि, नालों और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की ग्राम सिकटा में सरकारी भूमि सरकारी नाला पर लोगों के बनाए गए शौचालय, टिनशेड, पक्की बाउंड्री को तोड़कर नाला खाली करवाया। राजस्व दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा न करने की हिदायत भी दी गई। नायब तहसीलदार नवीन कुमार राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चकमार्ग, खलिहान, तालाब, नाली और अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गुप्ता, लेखपाल अश्वनी कुमार राय, धर्मेंद्र प्रजापति, आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें