- हाईवे सड़क की पटरियों पर कब्जा होने से होती हैं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़। स्थानीय चौराहा और लतवाचट्टी सहित अन्य स्थानों पर एनएच की पटरियों पर अतिक्रमण है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ाता ह। अतिक्रमण हटाने के लिए वर्ष 2021 में नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के किए गए निरीक्षण में इन चौराहे के आसपास सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण मिला था। इसके बाद अधिकारियों ने चौराहों पर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर 15 दिसंबर 2021 को हटाने के लिए सभी को नोटिस दिया। उसमें कहा गया था कि सड़क पर हुए अतिक्रमण की वजह से विकास कार्य, रखरखाव आदि में बाधा उत्पन्न होने के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सलेमगढ़ चौराहे पर लोगों ने पान की गुमटी, टीन शेड आदि डालकर दुकान बना ली गई है। इस संबंध में टोल प्लाजा सलेमगढ़ के प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि अभी नया आया हूं। इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।