टेकुआटार। क्षेत्र के संविलियन विद्यालय अहिरौली बाजार परिसर में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें तहसील के कर्मचारियों ने लोगों को एसआईआर फार्म भरने के लिए प्रेरित किया। राजस्व निरीक्षक कृष्ण मुरारी लाल ने कहा कि एसआईआर फाॅर्म यदि नहीं भरा गया तो अगले विधानसभा चुनाव में मतदान देना मुश्किल होगा।