क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का विरोध करने के बाद बीडीओ से वार्ता करते रोजगार सेवक ।संवाद
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों ने मंगलवार को दूसरी बार क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का बहिष्कार कर विरोध जताया। रोजगार सेवकों ने बीडीओ से वार्ता कर क्रॉप सर्वे नहीं कराने की मांग की। इसके बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपे। रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों ने कहा कि क्रॉप सर्वे में लेखपालों की ड्यूटी नहीं लगाने के बाद इस बार भी रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को इसमें ड्यूटी लगाई गई है। रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों की ड्यूटी बीएलओ में भी लगाई गई है। क्रॉप सर्वे में भी उनकी ड्यूटी लगाई गई है, जिसके कारण दोनों संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ अखंड प्रताप ने कहा कि क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण के लिए रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को बुलाया गया था, लेकिन वे प्रशिक्षण में नहीं आए। उनसे बात करके क्रॉप सर्वे करवाया जाएगा।