फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खाद के इस्तेमाल पर जोर

Wed, 03 Jul 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के मदरहवा सरपतही गांव में मंगलवार को किसान जागरूकता गोष्ठी हुई। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेत में खाद डालने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि कम लागत में अधिक पैदावार मिल सके।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एफपीओ की ओर से मिट्टी की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित कर दी गई है। इसमें 14 मानकों पर मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी। किसानों को मिट्टी की जांच कराकर उसके अनुरूप उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों को खाद बीज पर मिलने वाले अनुदान, उद्यान विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उमेश कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद, विद्यासागर कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, चंदेश्वर कुशवाहा, राम छबीला कुशवाहा, बुनेला कुशवाहा, गणेश, मुरारी, रामप्यारे गुप्ता, प्रमोद, सुरेश, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें