खड्डा। नगर पंचायत छितौनी के सभागार में भाजपा खड्डा मंडल की बैठक हुई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए काम करें। संवाद