फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रारंभिक गणित और भाषा पर पकड़ मजबूत बनाने पर दें जोर

Wed, 23 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों को भाषा और गणित विषय की जानकारी दी गई। इसमें प्रारंभिक गणित व भाषा में पकड़ मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि आरंभिक स्तर पर छात्रों को भाषा और गणित में मजबूत आधार देना ही इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक जब कक्षा में प्रशिक्षण के अनुभवों को लागू करेंगे तो छात्रों का मानसिक विकास और सीखने की गति बेहतर होगी। बीएसए ने निपुण भारत के क्रियान्वयन, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, विद्यालय पूर्व तैयारी, भाषा साक्षरता और गणितीय संक्रियाओं की समझ जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद एआरपी सुबोध शुक्ल, अखिलेश सिंह, ऋषिकेश सिंह और नित्यानंद मिश्रा ने जोड़ की अवधारणात्मक समझ, कक्षा में संचालन की विधियां तथा टीएलएम की प्रभावशीलता पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें