फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समीक्षा बैठक में बकाया वसूली पर जोर

Sat, 28 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। बिजली निगम बस्ती मंडल के मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्त शनिवार को मेंहदावल पहुंचे। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने खंड कार्यालय पर बैठक आयोजित कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान टर्न अप, नेवर पेड, रेवेन्यू, थ्री फेज अनपेड, फ्यूज सेट, टेलनेट, यूनिट, परिवर्तक क्षतिग्रस्त पर चर्चा की। बिजली बिल के बकायों को लेकर चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में जो भी बिजली बिल के बकाएदार हैं, उनसे राजस्व वसूली पर कड़ा रुख अपनाया जाए। समय से फाल्ट की समस्या दूर हो, जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिल सके। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता, अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव, अवर अभियंता गणेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें