कप्तानगंज। उपनगर में अखिलभारतीय कसौधन वैश्य महासभा की एक सभा की गई इस सभा में प्रमुख रूप से कसौधन समाज को एकत्रित और संगठित करने पर जोर दिया गया ,कप्तानगंज में कसौधन समाज को संगठित करनें के लिए सभा में उपस्थित सभी स्वजातीय लोगों नेअपनी सहमति दी ,उक्त बैठक को प्रमुख रूप से अखिलभारतीय कसौधन वैश्य महासभा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष श्री धनंजय कसौधन,जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप कसौधन,जिलामहामंत्री श्री राजन कसौधन नें संयुक्त रुप से संबोधित किया और कसौधन समाज को संगठित होने का आह्वान किया,बैठक में प्रमुख रुप से श्री बैजनाथ गुप्त कसौधन श्री, बंटी कसौधन, श्री दीपक कसौधन, श्री दीनानाथ कसौधन,श्री अजय कसौधन, श्री शेषनाथ कसौधन, मन्तोष कसौधन बबलू कसौधन गौरी कसौधन बहुत संख्या में कसौधन समाज के लोग उपस्थित रहे।