फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर दिया जोर

Sat, 24 Aug 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शुक्रवार को नगर के कुंवर वासुदेव नगर में पौधरोपण हुआ। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इस प्रदूषण के चलते ही मौसम में अचानक बदलाव देखे जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। इसके बाद संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन जायसवाल समेत अन्य व्यापारियों ने कॉलोनी की सड़कों पर अशोक के पौधे लगाए।
इस दौरान महामंत्री आशीष खेतान, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खेतान, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, रूपेंद्र यादव, मनीष जायसवाल, दीपक गुप्ता, राजन यादव, नवीन जायसवाल, केडी यादव, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें