फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन मोहल्लों में रात भर गुल रही बिजली

Sat, 20 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भी जला, पटेलनगर, आजाद नगर और किदवईनगर के उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे का सीसी रोड स्थित मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार को रात से ही तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया। इससे तीन मोहल्लों के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। उन्हें बिजली न रहने के कारण गर्मी में परेशान होना पड़ा। शनिवार को सुबह पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही सेवरही कस्बे में ट्रांसफाॅर्मर भी जवाब देने लगे हैं। पहले ही स्वर्ण नगर में लगा 400 केवीए और जवाहर नगर में लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जवाब दे चुका है। वहां मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के सहारे आपूर्ति सुचारु रूप से रखने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उसी तरह सीसी रोड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी एक सप्ताह पहले जल गया था। वहां भी मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से ही बिजली आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की रात में करीब आठ बजे मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के रेडिएटर से तेल का रिसाव होने लगा और बाद में उसके केबल में आग लग जाने से उसका कनेक्शन काट दिया गया।
इसके चलते पटेलनगर, आजादनगर और किदवईनगर के 300 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। उन्हें पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। वही हाल शनिवार को भी रहा और लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। हालांकि, बिजली निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में ले रहे और शनिवार को ठीक कर पाए।
विज्ञापन

आजाद नगर के सभासद लव जायसवाल, पटेलनगर के सभासद संतोष वर्मा, सफदर हुसैन खान, विनोद अकेला, सुभाष जायसवाल आदि का कहना है कि यदि ट्रांसफाॅर्मरों के रखरखाव पर ध्यान दिया गया होता और जले ट्रांसफाॅर्मरों को मरम्मत के बाद लगा दिया गया होता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

इस संबंध में जेई विकास कुमार साहनी ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। जले ट्रांसफाॅर्मरों को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें