पडरौना। फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र से संचालित नया साउथ फीडर की हाईटेंशन तार बदलने का कार्य शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। इसके चलते टाउन फीडर और जौरा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता फाजिलनगर संदीप कुमार मिश्रा ने दी। संवाद