पडरौना। कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इसको देखते हुए बुधवार को चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उक्त जानकारी मनीष कुमार अवर अभियंता सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर ने दी। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने से संबंधित कार्य होने के कारण संबंधित ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से 14:00 बजे तक बाधित रहेगी। दूसरे 10 एमवीए से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रहेगी।