सपहा। गोपालगढ़ फीडर क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ, पंडित राजमंगल पांडेय नगर के सपहा, लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर एवं वार्ड नंबर तीन, संत गाडगेनगर के नौकाटोला, सरगटिया व पोखरभिंडा, रुदवलिया समेत कई गांवों में शनिवार को सुबह 10 बजे से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गोपालगढ़ के जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि संत गाडगेनगर नौकटोला के समीप एक दूरसंचार नेटवर्क कंपनी के बिजली कनेक्शन का पोल गिरा था। जिसको सही करने के लिए शटडाउन लिया गया था। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित थी।