फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 घंटे बाद मिली बिजली, लोगों को उमसभरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 19 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। राजापाकड़ बिजली घर से जरार व मनिकौरा उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फाल्ट को ठीक कर शुक्रवार की रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब 50 घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


बुधवार की रात आई आंधी के चलते क्षेत्र के कई जगह बिजली के तार और पोल गिर गए। राजापाकड़ बिजली घर से जरार व मनिकौरा उपकेंद्र को मुख्य लाइन में जगह-जगह फाल्ट हो गया था। बिजली कर्मी पेट्रोलिंग कर खराबी को चिह्नित कर उसे सही करने में जुट गए। शुक्रवार की रात करीब दस बजे तक फाल्ट ठीक कर लिया गया। इसके बाद दोनों उपकेंद्र से जुड़े 90 गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली नहीं होने से सर्वाधिक परेशानी बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को उठानी पड़ी थी। रात में लोग घर की छत और बाहर टहलकर बितानी पड़ी थी। जेई दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार की रात आई आंधी में कई जगह बिजली के तार और पोल टूट गए थे। उसकी मरम्मत कराने में काफी समय लग गया। उसे सही कर शुक्रवार रात करीब दस बजे से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें