फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर आधे घंटे पर कट जाती है बिजली, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

पडरौना। शासन की तरफ से तहसील मुख्यालय पर भले ही 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित की हो, लेकिन यहां कस्बा समेत गांव के लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से जूझना पड़ रहा है। कस्बा समेत आस-पास गांव में हर आधे घंटे पर बिजली कटौती हो रही है। बिजली आने पर वोल्टेज लो रह रहा है। इसके चलते इस उमस भरी गर्मी में लोग उबल जा रहे हैं।
कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से कस्बा में कमर्शियल उपभोक्ता करीब 1300 और घरेलू उपभोक्ता करीब 27000 है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में 70 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सरकार दावा का दवा है कि निर्धारित शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। लेकिन लोगों का दावा अलग है। इनका कहना है कि हर आधे घंटे पर बिजली कटौती हो रही है। जब बिजली आपूर्ति होती है, तब इतना वोल्टेज बेहद ही कम रह रहा है। इससे घर में लगे पंखे तक नहीं चल रहे हैं। इसकी जानकारी लेने पर बिजली निगम के कर्मचारी तार टूटने की बात कहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और बदत्तर है। गांव में हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कप्तानगंज के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने बताया कि बिजली व्यवस्थ चुस्त दुस्त रखने के लिए कप्तानगंज के अलावा गिदहा गांव में एक उपकेंद्र खोला गया, लेकिन व्यवस्था सुधरने के बजाय और खराब हो गया है। भाजपा नेता संतोष जयसवाल ने बताया की कप्तानगंज में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाने लगी है। इसको सही करने के लिए अधिकारियों की तरफ से कोई साकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।
व्यापारी गोलू मिश्रा ने बताया की कस्बा की मेन लाइन कुर्मी पट्टी और गिदहा की मेन सप्लाई कसया से मिलती थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले अधिकारियों ने गिदहा की भी मेन लाइन भी कुर्मी पट्टी से जोड़ दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुधरने के वजाय और बिगड़ गया है। व्यापारी माधव सिंह ने कहा कि बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाने के कारण दुकान में बैठना कठिन हो गया। ग्राहक भी बाजार में आने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते व्यवसाय चौपट होती जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ बृजलाल ने बताया कि कप्तानगंज उपकेंद्र का चार्ज अभी एक माह पहले मिला है। कप्तानगंज और गिदहा उपकेंद्र की सप्लाई कुर्मी पट्टी मेन लाइन से क्यों जोड़ा गया है। इसके बारे में पता नहीं है। दो दिन पहले निगम के उच्च अधिकारी गिदहा जाने वाली लाइन का सर्वे करने आए थे। बिजली फाल्ट होने के कारण सप्लाई बाधित होती है। गर्मी की वजह से बिजली का खपत बढ़ी है। खपत बढ़ने से सभी लाइनें ओवरलोड चल रही हैं। इसको सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें