फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 40 से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली गुल

Wed, 26 Apr 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार की रात आंधी में टूट गए थे तार और पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। रविवार की रात आई आंधी में तमकुहीराज उपकेंद्र के समउर फीडर से जुड़े 40 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात तेज हवा और बारिश में भरपटिया गांव के पास तार-पोल टूट गए थे। इस वजह से समउर बाजार फीडर के गंगुआ मठिया, बिहार खुर्द, परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग, पिपरा बघेल, सरैया बुजुर्ग, कटहरी बाग, हरपुर, पुरैना कटेया समेत 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोग गर्मी से परेशान हैं। बिजली से जुड़े दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। तमकुहीराज बिजली उपकेंद्र पर तैनात जेई प्रवीण पांडेय ने बताया कि आंधी के वजह से कई पोल टूट गए हैं। कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें