फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्रेकडाउन से 12 घंटे गुल रही बिजली, परेशान हुए लोग

Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। राजापाकड़ से सेवरही आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में रविवार की रात करीब बारह बजे ब्रेकडाउन हो जाने से सेवरही कस्बे की बिजली गुल हो गई। सोमवार को लगभग 12 घंटे के बाद फाल्ट खोजकर लाइन चालू की गई। इसके अलावा चार मोहल्लों में बिजली 14 घंटे तक गुल रही। उसे सोमवार को दोपहर दो बजे बहाल किया जा सका, तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार की रात में 12 बजे अचानक राजापाकड़ से तमकुहीरोड आने वाली 33 हजार बोल्ट की लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे पूरे सेवरही कस्बे की बिजली गुल हो गई। कई घंटों तक बिजली न आने से लोगों के बिजली उपकरण भी जबाब देने लगे और सुबह पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा। रविवार को सुबह जेई विकास कुमार साहनी के साथ संविदाकर्मी संदीप गुप्ता, सुनील तिवारी, सैयद अंसारी, आजाद कुमार, आशिफ अली आदि अन्य विद्युतकर्मी फाल्ट ढूंढने में जुट गए और राजापाकड़ से तमकुहीरोड तक फाल्ट ढूंढा जाने लगा। कई जगह हाईटेंशन तार के पास से गुजर रही पेड़ की शाखाओं को काटा गया। तब जाकर दोपहर 12 बजे बिजली बहाल हो सकी। फिर भी आजाद नगर, पटेल नगर के साथ किदवई नगर व जवाहर नगर (आंशिक) में बिजली बहाल नहीं हो सकी। बाद में इन मोहल्लों में फाल्ट खोजकर ठीक किया गया और दिन में दो बजे बिजली होल्ड होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। जेई विकास कुमार साहनी का कहना है कि घंटों मशक्कत के बाद लाइन होल्ड हो जाने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें