कसया शिव मंदिर परिसर में अपनी आवाज बुलंद करते विद्युत संविदा कर्मी।
कसया। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक कसया शिव मंदिर परिसर में हुई। संविदा कर्मियों ने मुख्य मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
गोरखपुर जोन के प्रभारी विपिन विश्वकर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारी यूपीपीसीएल की रीढ़ हैं। शासन और प्रशासन इससे भली-भांति परिचित है। फिर भी वर्तमान सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रति कोई उचित निर्णय नहीं ले पा रही है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे संविदा कर्मचारी निगम की छवि को बनाए रखते हुए अपना कार्य पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। तपती धूप में संविदा कर्मियों से लाइन मेंटेनेंस से लेकर रेनबो, पेड़ की डाल छंटाई जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार से तानाशाही रवैया को बंद कर न्याय दिलाने की अपील की गई। कर्मियोंं ने कहा कि महंगाई को देखते हुए उन्हें मिल रहे 8 से 10 हजार रुपये मानदेय से परिवार का खर्च चलना कठिन हो गया है। अध्यक्ष अजीत सिंह राजपूत, अनिल श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राय ने की। इस दौरान अनिल सिंह सुरेश यादव अनिरुद्ध खरवार, अनिल कुमार, मनोज राय, सत्य प्रकाश तिवारी, दुर्गेश शर्मा, अभिषेक कुमार शाही प्रमोद, सैयद अहमद, वीरेंद्र साहनी, उमेश वर्मा, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।