फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के संविदा लाइनमैनों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के संविदा लाइनमैनों ने की हड़ताल
विज्ञापन

रामकोला। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज निविदा संविदा लाइनमैनों ने हड़ताल कर दी। इन लोगों ने काम करने से इंकार करते हुए चाबी एसडीओ और अवर अभियंता को सौंप दी। लाइनमैनों ने चेताया कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
रामकोला विद्युत उपकेंद्र पहुंचे विजय कुशवाहा, होरिल गोंड, बबलू, निखिल उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय, अमित कुमार गुप्ता, पवन कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, ब्रह्मा यादव, गोविंद यादव और रामायन कुशवाहा आदि संविदा कर्मियों ने एसडीओ बृजलाल और अवर अभियंता अरुण कुमार वर्मा व राजेश कुमार से तीन माह के बकाए मानदेय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि नियमित मानदेय नहीं मिलने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इन लोगों ने नाराजगी जताते हुए चेताया कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। इसके बाद इन लोगों ने अधिकारियों को चाबी सौंप दी। इस संबंध में एसडीओ बृजलाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें