फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन में फाॅल्ट से 200 गांवों की आपूर्ति ठप

Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे में दो बार मेन लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी
विज्ञापन

75 किमी दूर राजापाकड़ से दोनों उपकेंद्रों पर आती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी।
मंसाछापर। मेन लाइन में अचानक फाॅल्ट होने से मनिकौरा और जरार उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जरार और मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े लोगों को फाॅल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोकल फाॅल्ट के अलावा मेन लाइन में इन दिनों फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसकी वजह 75 किमी दूर राजापाकड़ से उपकेंद्रों पर मेन लाइन का आना बताया जा रहा है। लंबी दूरी की वजह से रास्ते में पेड़ की टहनियों के टूटने से टकराने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे मेन लाइन में फाॅल्ट आ गया, जो आधी रात को ठीक हुआ और आपूर्ति बहाल हुई। सात घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दोबारा मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई दीपक कुमार ने बताया कि मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई थी। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित है। गड़बड़ी को दूर कर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें