तमकुहीराज। बिजली करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसको सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव कोइंदी गोसाईपट्टी निवासी दीपू शर्मा (26) पुत्र भरत शर्मा बिजली मिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार को सेवरही थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में किसी के घर काम कर रहा था। करंट लगने वह झुलस गया। गृह स्वामी उसे सीएचसी पहुंचाकर लापता हो गया। बाद में युवक के परिजनों को सूचना मिली तो वह सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। संवाद