पटहेरवा। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से फाल्ट ठीक कर बाइक से लौट रहे संविदा बिजली कर्मी की गर्दन पर तीन लोगों ने ब्लेड से हमला कर दिया। बिजली कर्मी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के सठियाव गांव निवासी रितु प्रसाद विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर में संविदा कर्मी है। तहरीर में उसने बताया कि वह फाल्ट की सूचना पर सुल्तानपुर गांव में रविवार की शाम गया था। सुल्तानपुर पुल के पास फाल्ट ठीक कर जैसे ही बाइक पर बैठा कि पल्सर सवार तीन लोगों ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर वार कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद वह लहूलुहान होकर गिर गया। एक घंटे बाद होश आया तो इलाज के लिए गया।